पाम ऑयल सस्ता, दालों में मिलाजुला रुख

पाम ऑयल सस्ता, दालों  में मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हो गया जबकि दालों में मिलेजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा पांच रिंगिट फिसलकर 4685 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.05 सेंट की गिरावट के साथ 40.38 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में पाम ऑयल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। मसूर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया जबकि अरहर दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं, चना, दाल चना, मसूर दाल और उड़द दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रही।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6450-6550, दाल चना 7450-7550, मसूर काली 7350-7450, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 9500-9600, अरहर दाल 9000-9100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16813 रुपये, मूंगफली तेल 18314 रुपये, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये, सोया रिफाइंड 14798 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 15970 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

आर्थिक वृद्धि 2024-25 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान, चार वर्ष में सबसे धीमी रफ्तार : सरकारी अनुमान

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के स्थिर कीमतों पर आधारित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक बयान […]

You May Like