विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रोड स्थित चुंगी नाके के पास एक वेल्डिंग वर्क्स की दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान से वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, कॉपर वायर सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। दुकान संचालक अंकुर गुप्ता ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत लगभग 60 से 65 हजार रुपये है। शनिवार सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला, तब चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
