शादी से दस दिन पहले लापता युवक महावीर का शव मिला, सिम नंबर से हुई पहचान

इंदौर. सांवेर इलाके से 30 नवंबर को लापता हुए महावीर सिंह चुण्डावत का शव राजस्थान के रामगढ़ कस्बे में मिला है. उसकी 11 दिसंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले ही रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद अब उसकी मौत की खबर सामने आई है.

सांवेर के रहने वाले 30 वर्षीय महावीर सिंह चुण्डावत निजी कंपनी में काम करते थे. 30 नवंबर को वह परिजनों को यह कहकर घर से निकले थे कि वे राजसमंद जिले के अपने गांव जा रहे हैं. लेकिन वे वहां पहुंचे ही नहीं. दो दिन तक संपर्क न होने पर परिवार इंदौर आया और उसकी तलाश शुरू की. कुछ सीसीटीवी फुटेज जरूर मिले, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा. इसके बाद 2 दिसंबर को परिजनों ने सांवेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इसी बीच मंगलवार को राजस्थान के रामगढ़ क्षेत्र स्थित चुट्टूपाल घाटी के काजू बागान में एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली. मौके से मिला मोबाइल टूटा हुआ था, लेकिन उसमें लगी सिम के ईएमईआई नंबर की जांच में पता चला कि यह फोन महावीर का था. बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी परिजनों को दी. शव के पास मिले अन्य सामान से भी महावीर की पहचान की पुष्टि हुई. परिजनों ने बताया कि महावीर की 11 दिसंबर को शादी तय थी और वह उसी सिलसिले में गांव जाने निकले थे. पुलिस अब मृत्यु के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Next Post

राजा रघुवंशी केस: सोनम की दो सहेलियों के बयान आज हुए दर्ज, एक का बयान पूरा

Thu Dec 11 , 2025
इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई में गुरुवार को मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां अदालत के सामने पेश हुईं. शिलांग कोर्ट में हुई कार्यवाई में दोनों युवतियां इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुनवाई के दौरान सोनम की […]

You May Like