भोपाल पुलिस ने छात्राओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

भोपाल। नगरीय पुलिस आम जनता में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता चला रही है. जानकारी सजकता के लिए शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, बड़े-बड़े संस्थानों में पुलिस पहुंचकर साइबर अपराधों से बचने के उपाय बता रही है. क्या करना है, क्या नहीं करना है इस बारे में नूतन कन्या मां उच्चतर महाविद्यालय शिवाजी नगर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. प्रधान आरक्षक आशीष कुमार श्रीवास (महिला थाना), बीएस कॉलेज के साइबर वारियर साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने गरिमा पूर्ण कार्यक्रम संपन्न कराया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निरीक्षक साइबर हेड क्वार्टर अंशुल सिसोदिया उपस्थित रहे. सायबर अपराधों से रोकथाम एवं रिर्पोटिंग सिस्‍टम पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें राज्‍य सायबर कार्यालय से उप निरीक्षक अंशुल सिसोदिया डीसीपी कार्यालय से सहायक उप निरीक्षक रामबरन सिंह स्कूल महाविद्यालय के डॉ सीमा हार्डियाकर महोदय स्कूल का समस्त स्टाफ सहित 300 प्रतिभागी उपस्थित रहे.

सायबर एक्‍सपर्ट ने इस मौके पर बच्‍चों को वर्तमान में हो रहे सायबर फ्रॉड से अवगत कराया, साथ ही बच्‍चों को इससे अवेयर होने हेतु आवश्‍यक सावधानियों के विषय में भी बताया और बच्‍चों से चर्चा की. अनजान कॉल रिसीव न करने अनजान व्यक्तियों को ओ पी पी न देने ,एपीके फाइल न खोलने, जैसे बातों से अवगत कराया गया.

वर्तमान में सोशल मीडिया के दुरूपयोग से बच्‍चों पर हो रहे लैंगिक शोषण के बढते मामलों से प्रतिभागियों को अवगत कराया और इससे बचाव एवं रिर्पोटिंग हेतु तय मैकेनिज्‍म के बारे में बताया गया. बच्‍चों द्वारा किए जा रहे अपराधों पर बात कि और सभी बच्‍चों को बुलिंग, आपसी हिंसा न करने हेतु समझाईश दी गई . अंत में कुछ खास नंबर बच्चों को दिए जिसमें 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर और 947 9990636 भोपाल साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया. इसके साथ ही बताया गया कि यदि किसी का मोबाइल खो जाता है सीईआईआर पर कंप्लेंट कर सकते हैं यह भी जागरूकता का खास पॉइंट रहा है. साइबर अपराध से सभी स्कूल स्टाफ बच्चों छात्र-छात्राओं को जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई.

Next Post

एमपीएल की गर्वनिंग बाडी मात्र चार दिन में ही बदलना पड़ी

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) द्वारा मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) की बनाई गई गर्वनिंग बाडी मात्र चार दिन में ही बदल दी गई। गर्वनिंग बाडी बनाने में जीडीसीए के कर्ताधर्ताओं ने बड़ी चूक कर दी। चूक यह थी कि जो दो युवा जीडीसीए के मेंबर नहीं थे उन्हें भी […]

You May Like