प्रहलाद पटेल ने किया है प्रदेश की जनता का अपमान: ज्ञान सिंह 

 

कांग्रेस ने जनता को भिखारी कहने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल का किया पुतला दहन,मांगा इस्तीफा

 

नवभारत न्यूज

सीधी 6 मार्च।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई और ब्लॉक अध्यक्ष सीधी शहर विवेक सिंह दीपू के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन के सामने प्रदेश की जनता को भिखारी कह कर अपमानित करने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के अहंकारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता द्वारा सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख मांगना बोलकर मध्य प्रदेश के आमजन मानस का घोर अपमान किया है कांग्रेस पार्टी प्रहलाद पटेल की बयान की निंदा करते हुए उनसे तत्काल माफी मांगने की मांग करती है प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रहलाद पटेल को तत्काल अपने मंत्रिमंडल से हटाए।यदि प्रहलाद पटेल को मंत्रिमंडल से हटाया नहीं जाता है और वह प्रदेश की जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो आगामी दिनों में जिला स्तर तक धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीधी विधानसभा प्रभारी नवीन सिंह उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू,प्रवक्ता पंकज सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजबहोर जायसवाल,महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे,सुनील सिंह रेखा सिंह रत्नेश सोनी रेखा सोनी रजनी श्रीवास्तव अरुण सिंह बघेल ऋषभ सिंह जय सिंह अजीत सिंह छुहिया शीलारानी साकेत सुशीला साकेत गौरी साकेत महामंत्री ओमकार करचूली विवेक सिंह दीपू सानेंद सिंह दिग्विजय सिंह राहुल पप्पू सिंह चौहान अरुण सिंह अर्जुन सिंह बघेल शशि कला द्विवेदी धीरज गुप्ता ज्ञानेंद्र सिंह चौहान रमेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सीधी सांसद के आवास की बाउंड्रीवाल से देर रात में टकराई अनियंत्रित कार

Thu Mar 6 , 2025
  * नशे में धुत कार को मौके से पुलिस ने किया गिरफ्तार नवभारत न्यूज सीधी 6 मार्च।सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास की बाउंड्रीवाल में बुधवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार में एक अनियंत्रित कार टकरा गई। कार के टकराते ही तेज आवाज आई। उस दौरान […]

You May Like