शिवपुरी में सिंध योजना के पाइपों में आग लगी, काले धुएं से घिरा इलाका

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में आग लग गई। बर्फ फैक्ट्री के पास नाले किनारे पड़े इन पाइपों में आग लगने से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सिंध जलावर्धन योजना के तहत कुछ समय पहले शहर में पुरानी पाइपलाइन हटाकर नई डाली गई थी। पुरानी पाइपों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले में ही छोड़ दिया गया है। इन्हें हटाने या व्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने की कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। पुराने पाइपों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के कई इलाकों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

Next Post

Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Tue May 19 , 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, मुंबई, पटना और जयपुर समेत देश के कई बड़े शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं, जिससे जनता परेशान है। आइये जानते हैं नए रेट… भारत में आज 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। सरकारी […]

You May Like