इंदौर: शहर की चोइथराम स्थित देवी अहिल्याबाई फल मंडी में अनार की आवक शुरू हो गई है. महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से इन दिनों अच्छी गुणवत्ता का अनार मंडी में पहुंच रहा है. आवक बढ़ने के साथ मंडी में अनार की विभिन्न मलिटी उपलब्ध होने लगी है, जिससे ग्राहकों को भी अलग-अलग रेंज में अनार मिल रहा है.अनार व्यापारी मुनव्वर शेख के अनुसार, वर्तमान में मंडी में अनार के भाव करीब 80 रुपए से 200 रुपए प्रति किलो तक चल रहे हैं. सामान्य गुणवत्ता का अनार जहां करीब 80 रुपए किलो में बिक रहा है, वहीं अच्छी मलिटी के अनार के भाव 200 रुपए किलो के आसपास बताए जा रहे हैं.
गुणवत्ता, आकार और आवक के अनुसार कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है. व्यापारी के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से लगातार अनार की आवक बनी हुई है. आने वाले दिनों में इन राज्यों से मंडी में आवक और बढ़ने की संभावना है. आवक बढ़ने पर बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी, जिसका असर कीमतों पर भी पड़ सकता है. मंडी कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में अनार की आवक बढ़ने के साथ वर्तमान भाव में कुछ नरमी आने की संभावना है. इससे उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है. फिलहाल अच्छी मलिटी के अनार की मांग बनी हुई है और चोइथराम फल मंडी में कारोबार जारी है.
