जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत शनि मंदिर के पास ग्राम रैपुरा एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सतेन्द्र कुशवाहा 32 वर्ष निवासी जागृतिनगर पानी की टंकी के पीछे गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसकी पत्नी अश्वनी शर्मा मोटर सायकल से और दूसरी मोटर सायकल से उसका छोटा भाई राकेश कुशवाहा , दीपक शर्मा के साथ रिश्तेदारी मे पनागर होते हुये सिहोरा जा रहे थे.
सुबह लगभग 10-15 बजे शनि मंदिर के पास ग्राम रैपुरा पहुॅचे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 बीए 3176 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये राकेश कुशवाहा की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे राकेश कुशवाहा एंव दीपक शर्मा को हाथ पैर एवं शरीर में चोट आयीं गई।
