डीआईजी असित को ग्वालियर रेंज आईजी का अतिरिक्त प्रभार

ग्वालियर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा आदेश जारी किया है। उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी असित यादव को ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। असित यादव अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक ग्वालियर जोन आईजी के रिक्त पद का कार्य भी देखेंगे।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर जोन आईजी का पद रिक्त होने के कारण यह अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। असित यादव तेजतर्रार और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके पास अतिरिक्त प्रभार आने के बाद ग्वालियर रेंज और जोन दोनों की कानून-व्यवस्था की कमान एक साथ रहेगी। इससे पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में अधिक कसावट आने की उम्मीद है।

Next Post

राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में धार के ओम डावर ने जीता रजत पदक

Fri Aug 21 , 2026
धार। कोच गगन सिंह ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में धार जिले के खिलाड़ी ओम डावर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 के -63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर धार जिले का गौरव बढ़ाया। ओम डावर ने प्रतियोगिता […]

You May Like