नकली चेन थमाकर ज्वेलर्स से ले गई असली सोने की चेन

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. दो महिलाएं नकली चेन को असली बताकर दुकान पर पहुंचीं और बदले में असली सोने की चेन लेकर चली गईं.
फरियादी दर्शन सोनी उम्र 34 साल निवासी अन्नपूर्णा क्षेत्र, ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर को नाना भाई ज्वेलर्स, लैंटर्न चौराहे पर मीनाक्षी रघुवंशी और उसके साथ एक अन्य महिला आई थी. दोनों ने नकली चेन को असली सोने की चेन बताकर उन्हें दे दिया और धोखे से बदले में असली सोने की चेन प्राप्त कर ली। इस तरह उनके साथ छलपूर्वक धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया. तुकोगंज पुलिस ने मीनाक्षी रघुवंशी और एक अन्य अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

गुना जिले में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा जब्त: पुलिस की दबिश में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
गुना। दीपावली नजदीक आते ही गुना पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बमोरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों से करीब 40 हजार रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों […]

You May Like