अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान युद्धविराम बनाए रखेंगे; अगली वार्ता 6 नवंबर को

काबुल, 31 अक्टूबर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान युद्धविराम बनाए रखने पर सहमत हो गए हैं और वे अगले सप्ताह तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में वरिष्ठ स्तर की वार्ता का एक और दौर आयोजित करेंगे।

अफगानिस्तान के सरकारी सूत्रों ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

इस बयान में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्की और कतर के प्रतिनिधियों ने 25 से 30 अक्टूबर, 2025 तक इस्तांबुल में बैठक की, ताकि इस महीने की शुरुआत में दोहा में तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते को मज़बूत किया जा सके।

बयान में कहा गया है, “सभी पक्ष युद्धविराम जारी रखने पर सहमत हुए हैं।” साथ ही, यह भी कहा गया है कि इसके कार्यान्वयन के तौर-तरीकों पर आगामी छह नवंबर को इस्तांबुल में एक प्रमुख-स्तरीय बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी और उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि दोनों पक्ष शांति बनाए रखने और समझौते का उल्लंघन करने वाले किसी भी पक्ष पर दंड लगाने के लिए एक निगरानी और सत्यापन तंत्र स्थापित करने पर भी सहमत हुए हैं।

 

 

Next Post

स्थानीय निकायों को भी रेरा के दायरे में लाया जाये: आनंद कुमार

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अध्यक्ष आनंद कुमार ने रेरा को ज्यादा शक्तियां देने की वकालत करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसके पास स्थानीय निकायों को भी निर्देश देने का अधिकार होना चाहिये। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा […]

You May Like