इंदौर: गीता भवन चौराहे के पास ऑटो में बैठे युवकों ने गालियां देते हुए विवाद खड़ा किया. विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया.
एमवाय हॉस्पिटल हॉस्टल ब्लॉक 01 में रहने वाले 22 वर्षीय आशीष कुशवाह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10.30 बजे वह गीता भवन चौराहे पर था. इसी दौरान ऑटो नम्बर एमपी 09 आरए 7189 में बैठे चार लड़के उसे और उसके साथी को देख गाली गलौज करने लगे.
जब उन्होंने विरोध किया तो ऑटो से उतरकर चारों लड़के झगड़ा करने लगे. तभी ऑटो चालक चाकू लेकर आया और आशीष की बाईं जांघ पर वार कर दिया. घायल युवक के चिल्लाने पर उसका दोस्त सार्थक बीच-बचाव के लिए आया, लेकिन आरोपियों ने धमकी दी कि आगे कभी बीच में आए तो जान से खत्म कर देंगे. पलासिया पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
