सहमति का उल्लंघन करने पर भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

नयी दिल्ली, 10 मई (वार्ता) सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति का चंद घंटे में ही उल्लंघन करने पर भारत ने शनिवार रात पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी कि यदि वह स्थिति को जल्द ही नियंत्रित नहीं करता है तो भारतीय सशस्त्र बल किसी भी तरह के दुस्साहस का करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार देर रात वर्चुअल मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच आज शाम एक सहमति बनी। लेकिन पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान इस सहमति का उल्लंघन कर रहा है।”

श्री मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर इससे निपट रही है। यह उल्लंघन बेहद निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस उल्लंघन को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमाओं के साथ-साथ नियंत्रण रेखा के उल्लंघन की पुनरावृत्ति से भी निपटने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि सेनाओं से स्थिति पर नजर रखने और किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देने को कहा गया है।

Next Post

सरकार ने भारतीय सेना को पाकिस्तानी हरकत का करारा जवाब देने का आदेश दिया: विदेश सचिव

Sat May 10 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like