
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर क्षेत्र के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण को लेकर संबंधित विषयों पर चर्चा की।
भेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता पहुंचे, जिन्होंने क्षेत्रीय विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। हेमंत खण्डेलवाल ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता है और जनसरोकारों से जुड़े विषयों के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।
