
ब्यावरा। नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को प्लेटफार्म नं 3 का विधिवित रुप से शुभारंभ हो गया. इस प्लेटफार्म पर पहली बार आज साबरमती ट्रेन आयी. प्लेटफार्म 3 के चालू होने से क्रॉसिंग संबंधी समस्या काफी हद तक दूर होकर यात्रियों एवं ट्रेनों के आवागमन में सुविधा होगी.
विदित है कि वर्तमान में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो ही प्लेटफार्म थे अब एक और प्लेटफार्म के चालू होने से ट्रेनों के क्रॉसिंग में सुविधा होगी.
साबरमती ट्रेन से हुआ शुभारंभ
रविवार को प्लेटफार्म नं 1 पर उद्यना एक्सप्रेस, प्लेटफार्म नं 2 पर कोटा-इंदौर ट्रेन खड़ी थी जबकि साबरमती ट्रेन को प्लेटफार्म नं 3 पर लाया गया और इसी के साथ प्लेटफार्म नं 3 विधिवत रुप से शुरु कर दिया गया. एक और प्लेटफार्म के चालू होने से क्रॉसिंग के समय होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सकेगी. अनेक बार क्रॉसिंग के लिए समीपस्थ सिंदूरिया, करनवास या अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों को खड़ा करना पड़ता था जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म होने से ट्रेनो की सुविधाजनक क्रॉसिंग हो सकेगी. इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
स्थानीय रेलवे प्रबंधन के अनुसार रविवार को ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नं 3 को शुरु कर दिया गया. पहली बार साबरमती ट्रेन प्लेटफार्म नं 3 पर आयी. स्टेशन पर एक और प्लेटफार्म के चालू होने से ट्रेनों का क्रॉसिंग सुविधाजनक होकर यात्रियों को भी सुविधा होगी.
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या
आने वाले दिनों में रामगंज मंडी-भोपाल रेलवे लाइन चालू होने पर निश्चित तौर पर ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा. ऐसे में एक और प्लेटफार्म का शुरु होना आवश्यक है.
