सिरोंज: त्यौहार पर शहर में मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय की रोकथाम के लिए खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान दल द्वारा मिठाई, नाश्ता सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रय की दुकानों पर पहुंचकर दूषित खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की. दल की इस कार्यवाही से शहर में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी. इस दौरान दल द्वारा छतरी चौराहा क्षेत्र से मिष्ठान दुकान से नमकीन, मावा एवं बर्फी तथा कठाली बाजार क्षेत्र में एक दुकान से मावा का सैंपल लिए गए, जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदशिया खान के नेतृत्व में टीम द्वारा छतरी चौराहा, चांदनी चौक, मुख्य बाजार, कठाली बाजार आदि क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई.
इस दौरान दल ने मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के साथ ही एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को एक्सपायरी डेट एवं दूषित खाद्य सामग्री का उपयोग न करने, दुकानों पर पर्याप्त साफ-सफाई रखने की समझाईश दी. इस दौरान दल ने छतरी चौराहा क्षेत्र से मिष्ठान दुकान से नमकीन, मावा एवं बर्फी तथा कठाली बाजार क्षेत्र से एक दुकान से मावा का सैंपल जांच हेतु लिया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदशिया खान ने बताया कि शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री की जांच की गई है. शहर में मिलावटी, दूषित खाद्य सामग्री पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी. इस दौरान खाद्य विभाग, राजस्व विभाग के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा.
