पानी के बीच रपटे से निकल रहे यात्री वाहन, जान जोखिम में डालकर आवाजाही

नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ से करीब 10 किमी दूर बरायठा के यहां पार्वती नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस पर से भारी वाहनों की आवाजाही को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया था. किंतु समीप मौजूद रपटे पर से वाहनों की आवाजाही बनी हुई है. रपटे पर पानी भरा होने के बावजूद कई बस एवं यात्री वाहनों को जान जोखिम में डालकर निकाला जा रहा है.

गौरतलब है कि बरायठा के यहां पार्वती नदी पुल से होकर रुनाया, बड़ा बैरसिया एवं भोपाल तरफ रास्ता जाता है. जबकि एक अन्य रास्ता पुल से होकर नजीराबाद लटेरी, मधुसूदनगढ़, सुठालिया की और जाता है. इसी वर्ष के जनवरी माह में पुल के तकनीकि रुप से आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं होने तथा सुरक्षा की दृष्टि से विशेषज्ञों के द्वारा परीक्षण उपरांत पुल पर से बस, बड़े भारी वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया.
जोखिम उठाकर निकल रहे
पुल के समीप ही रपटा है. बारिश के दौरान यह रपटा पानी में जलमग्र रहा. इस पर से पानी कम हुआ किंतु आज भी काफी पानी रपटे पर है. बावजूद इसके कई बस एवं यात्री या फिर अन्य वाहनों को जोखिम उठाकर इस पार से उस पार निकाला जा रहा है. गुरुवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक बस व अन्य वाहन रपटे पर से पानी के बीच से निकाली जा रही थी.

Next Post

टायर दुकान में लगी आग चार घंटे बाद बुझी

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर:ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात एक टायर की दुकान में आग लग गई. फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष कुमार दुबे ने बताय कि कंट्रोल रुम को करीब रात 1 बजे सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के […]

You May Like