अशरफ अली
भोपाल: दशहरा पर्व नजदीक आते ही न्यू मार्केट स्थित दशहरा मैदान में कारीगरों की मेहनत रंग ला रही है। यहां कारीगर दिन-रात रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों को आकार देने में जुटे हुए हैं। बांस, कागज और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाए जा रहे ये पुतले आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
कारीगरों का कहना है कि इस बार पुतलों की ऊंचाई 30 से 40 फीट तक रखी जा रही है। दशहरे की संध्या पर इनका दहन होगा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।
