सिंह के खिलाफ अवमानना का प्रकरण दर्ज करने महापौर ने लिखा पत्र

इंदौर:पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का प्रकरण दर्ज करने का महापौर ने पत्र लिखा है. महापौर ने सुप्रीम कोर्ट के सॉलिसिटर जनरल को पत्र लिखकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध न्यायालय की अवमानना का प्रकरण दर्ज करने पत्र लिखा है.

महापौर ने नियम 1971 की धारा 15 (1)(ड्ढ) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है. ध्यान रहे कि दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सुनवाई को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते हर कहा था कि भाजपा की सीट चोरी में सुप्रीम कोर्ट भी शामिल है. इसलिए सुनवाई टाल दी. उक्त बयान के बाद महापौर ने दिग्विजयसिंह के खिलाफ अवमानना प्रकरण दर्ज करने हेतु पत्र लिखा है.

Next Post

बाल श्रम के खिलाफ महामंथन: सुरक्षित बचपन का संकल्प

Sat Jun 13 , 2026
भोपाल। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय “बालिका सुरक्षा सृजन महासम्मेलन” बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और बाल श्रम उन्मूलन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन में आयोजित इस सम्मेलन में शासन-प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, यूनिसेफ तथा […]

You May Like