आत्मनिर्भर भारत अभियान दलगत भावना से ऊपर: पुष्यमित्र भार्गव 

शाजापुर। जीएसटी रिफॉम्र्स या बचत उत्सव केवल एक आर्थिक पहल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना है. एक ऐसा अभियान जो नागरिकों को स्वावलंबन, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान उपभोक्ता राष्ट्र से उत्पादक राष्ट्र के रूप में बनाई है. 2014 के बाद हम जीएसटी लाए और आर्थिक सुधारों ने देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता, समानता और विश्वास का वातावरण तैयार किया है. जहां पहले कर प्रणाली जटिल थी, वहीं आज वन नेशन, वन टैक्स की भावना से व्यापारियों और उभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल रहा है. उक्त बातें इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पर शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे कही. श्री भार्गव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों ने आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत किया है. आज हमारे देश का प्रत्येक युवा अपने उत्पाद, अपनी तकनीक और अपनी प्रतिभा से विश्व को चुनौती दे रहा हंै. हमारे उद्योग और हमारे कारीगर आज यह कह रहे हैं हम बना सकते है, हम चला सकते हैं और हम विश्व को दिशा दे सकते हैं. देश में और मध्यप्रदेश के साथ इंदौर जैसे शहरों ने इस भावना को व्यवहार में उतारा है. जहां सरकार स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर है. दीपावली के इस पर्व पर भी आत्मनिर्भरता की और कदम बढ़ाए और सभी स्वदेशी सामग्री क्रय करें.

 

देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है…

श्री भार्गव ने कहा की जहां तक संभव हो, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दें. यह केवल अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान का उत्सव है. आज भारत में हर क्षेत्र, रक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य में मेक इन इंडिया का परिणाम दिख रहा है. 150 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा और परिश्रम से देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री जी ने जो रिफॉम्र्स से रिजल्ट मंत्र दिया है.

Next Post

ए.एम.आई. शिशु मन्दिर के 80वें स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग आयोजन

Sat Oct 11 , 2025
ग्वालियर। ए.एम.आई. शिशु मन्दिर की स्थापना को 80 वर्ष पूर्ण हो रहे है जिसे आज रंगारंग कार्यकम के रूप में मनाया गया। कार्यकम की मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु सप्रा प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं ए.एम.आई. बोर्ड ऑफ गवर्नर की अध्यक्षा महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर […]

You May Like