कांग्रेस ने बाबा साहब का हमेशा अपमान किया माफी मांगे 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान किया है। उसे देश से माफी मांगना चाहिए, उन्होंने न तो कभी अम्बेडकर की जन्म स्थली महू की परवाह की और न ही कभी उन्हें मौत के बाद सम्मान दिया। उल्टा जिस विमान से उनका मृत शरीर ले जाया गया उसका किराया भी उनकी पत्नी से दिलाया गया। सीएम ने कहा की बाबा साहब और हमारी पार्टी के प्रेरणा स्रोत और संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों ही जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का विरोध कर रहे थे। जिसे हटा कर केंद्र की सरकार ने उनके सपने को पूरा किया है। सीएम भाजपा कार्यालय में डॉ मुखर्जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के समय मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

Next Post

संस्कारधानी में अगस्त तक सडक़ों पर दौड़ेंगी नई डायल 100

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की सडक़ों पर नई डायल 100 दौडेंग़ी। डायल 100 सेवा का टेंडर हो चुका है और ठेका कंपनी ने जोर शोर से काम शुरू कर दिया हैं। मप्र को पहले एक हजार नई डायल हंड्रेट मिलने वाली थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1200 […]

You May Like