भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की टिप्पणी को रीपोस्ट करते हुए लिखा है, “आदरणीय दीदी प्रणाम! प्रदेश के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी का निर्णय सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इससे न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान होगा, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलेगी। आपके आशीर्वचन के लिए धन्यवाद।”
इसके पहले सुश्री भारती ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार के द्वारा “धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी’ अभूतपूर्व निर्णय है, इसके लिए मोहन यादव जी का अभिनंदन।”
Next Post
मध्यप्रदेश के औद्योगिकीरण के प्रयास लगातार जारी - यादव
Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि सरकार राज्य के औद्योगिकीकरण के प्रयास लगातार कर रही है। डॉ यादव ने पुणे में उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों से चर्चा संबंधित कार्यक्रम के पहले अपने संदेश में कहा, “मध्यप्रदेश सरकार, औद्योगिकीकरण की दिशा में लगातार कार्य […]

You May Like
-
9 months ago
सीएमएचओ एवं डीपीएम ने सीएससी का किया निरीक्षण
-
1 year ago
गोरखपुर बाजार हो रहा जाम से बेहाल
