
जबलपुर। शताब्दीपुरम में आईपीएल क्रिकेट मेैच मुम्बई वर्सेस हैदराबाद के मैच पर हार जीत का दांव लग रहा था जिसकी भनक लगते ही क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आनलाईन क्रिकेट का सट्टा खेलते सटोरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से मोबाईल एवं 15 हजार रूपये नगद जप्त किए गए। थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम में मोबाइल में आईपीएल क्रिकेट मैच में हारजीत का पैसों का दाव लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रह रहे रोहित गुप्ता 34 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम लार्डगंज को पकड़ा गया है।
