सीहोर. शहर के मंडी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भटोनी में बीती रात एक नाबालिग ने उस वक्त अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे. सुबह उन्होंने बालिका को फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो उसे उतारकर जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम भटोनी निवासी बद्रीप्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री अंजली ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो उन्होंने अंजली को फांसी पर लटके देखा. वह उसे उतारकर जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है. इसी तरह एक दिन पूर्व भी ग्राम ब्रिजिशनगर में 15 वर्षीय एक किशोरी अलका पुत्री रामसिंह ने देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
