नर्मदा घाटों-तालाबों के आसपास चलाया गया सफाई अभियान

जबलपुर: नगर निगम शहर के सभी जलाशयों, घाटों और तालाबों के संरक्षण एवं कायाकल्प के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर बुधवार को शहर के प्रमुख जल स्रोतों तिलवारा घाट, संग्राम सागर, शाही तालाब, इमरती तालाब, हनुमानताल, गोकुलपुर तालाब पर विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं घाट सफाई अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम और स्वयंसेवकों ने घाट परिसरों, सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्र किया।

इस कचरे का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित किया गया ताकि जल निकायों में प्रदूषण न फैले। अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कचरा यहाँ-वहाँ न फेंकेंने, केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने गीला और सूखा कचरा हमेशा अलग-अलग रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णत: बंद करने, पूजन सामग्री एवं अन्य सामग्रियों को सीधे नदी या तालाबों में प्रवाहित न करने, इसके लिए बनाए गए समर्पित अर्पण कलश का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

Next Post

फायर सेफ्टी एक्ट लाने विधायक ने बजट सत्र में उठाई आवाज

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर:मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर ध्यानाकर्षण के माध्यम से फायर सेफ्टी एक्ट लाने और उसे व्यवस्थित रूप से लागू करने के लिए प्रश्न उठाया। डॉ पाण्डेय के द्वारा […]

You May Like