नागचून तालाब के पास गड्ढे में डूबे दो किशोर

खंडवा। सुरगांव नेपानी के रहने वाले दो चचेरे भाइयों की तालाब के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान अलफेज़ पिता मुजफ्फर और सेफान पिता मुनीर (उम्र 15-16 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे शनिवार दोपहर अपने गांव से लगे नागचून तालाब के पास पशु चराने गए थे। दोपहर के वक्त तेज गर्मी से राहत पाने के लिए पास में बने खनन के गहरे गड्ढे में नहाने लगे,गड्ढे में बारिश का पानी भरा था, जो अत्यधिक गहरा था। दोनों बच्चे अचानक उसमें फंसकर डूब गए। जब तक आसपास के लोगों को घटना का पता चला और उन्होंने बचाव की कोशिश की,तब तक देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खंडवा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

किसी भी प्राकृतिक आपदा की तत्काल सूचना दें कोटवार - एसडीएम

Sat Jul 19 , 2025
*एसडीएम विजय यादव ने ली तहसीलदार एवं पटवारियों की बैठक* भिंड। तहसील मिहोना में वर्षा ऋतु को देखते हुए होने वाली विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में कोटवारो को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से सीएम हेल्पलाइन पर चर्चा करते हुए एसडीएम ने पटवारीवार इसकी समीक्षा की। एसडीएम […]

You May Like