फायर सेफ्टी एक्ट लाने विधायक ने बजट सत्र में उठाई आवाज

जबलपुर:मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर ध्यानाकर्षण के माध्यम से फायर सेफ्टी एक्ट लाने और उसे व्यवस्थित रूप से लागू करने के लिए प्रश्न उठाया। डॉ पाण्डेय के द्वारा पूर्व में भी मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी एक्ट लागू किए जाने के संबंध में पूर्व में भी चार बार विधानसभा प्रश्नों के माध्यम से शासन का ध्यान इस और आकर्षित कराया जा चुका है। बुधवार को दोबारा ध्यानाकर्षण के माध्यम से मध्य प्रदेश में तत्काल फायर सेफ्टी एक्ट लागू किए जाने हेतु प्रश्न किया जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इसे जल्दी लागू करने की बात कही गई।

इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश के विभिन्न महानगरों और नगरों में स्थित व्यवसायिक परिसर, स्कूल, कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थलों पर विगत कुछ समय से आगजनी की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे जन-धन की अपार हानि होने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में एक सुदृढ़ और व्यापक ‘फायर सेफ्टी एक्ट के अभाव में इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण सिद्ध हो रहा है। विधायक ने ये भी कहा कि जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में प्रमुख व्यवसायिक और घना रहवासी क्षेत्र तात्कालिक स्थिति में फायर ब्रिगेड भी जाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Next Post

वीयू का 48वां वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर: नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर और इंडियन सोसाइटी फॉर वेटरनरी सर्जरी के संयुक्त तत्वावधान में 48वां वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी 26 से 28 फरवरी 2026 तक पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होगी। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलगुरु एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. मनदीप […]

You May Like