वीयू का 48वां वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

जबलपुर: नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर और इंडियन सोसाइटी फॉर वेटरनरी सर्जरी के संयुक्त तत्वावधान में 48वां वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी 26 से 28 फरवरी 2026 तक पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होगी। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलगुरु एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. मनदीप शर्मा तथा अधिष्ठाता/आयोजन सचिव डॉ. अपरा शाही ने जानकारी दी। सम्मेलन का विषय पशु शल्य चिकित्सा एवं इमेजिंग में एकीकृत क्षितिज: स्कैल्पेल से स्क्रीन तक है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में देशभर से लगभग 500 वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं शोधार्थी भाग लेंगे। तीन दिवसीय आयोजन में 449 शोध सारांश और 8 मुख्य शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11 तकनीकी सत्रों में एनेस्थीसिया, एवियन सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, रेडियोलॉजी, वन्यजीव एवं लघु पशु शल्य चिकित्सा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. जे. एम. निगम को ‘रूमिनेंट सर्जरी में उत्कृष्टता’ हेतु प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ संस्थापक सदस्य डॉ. एम. आर. पटेल (99 वर्ष) और डॉ. पी. ई. कुलकर्णी (95 वर्ष) को विशेष सम्मान दिया जाएगा। डॉ. विजय परिहार को ‘ओ. रामकृष्ण ओरेशन पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा, वहीं ‘यंग साइंटिस्ट’ और ‘सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक’ पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में डीन डॉ. आर.के. शर्मा, स्कूल ऑफ वाइल्ड फोरेंसिक हेल्थ की निदेशक डॉ. शोभा जावरे, एआर डॉ. रामकिंकर मिश्रा, मीडिया अधिकारी डॉ. सोना दुबे, सर्जरी विभाग से डॉ. रणधीर सिंह एवं डॉ. बबिता दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

जुड़वा बच्चों की मौत मामले में परिजनों ने जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर: खजरी खिरिया निवासी रामराज पटेल और उनकी पत्नी वंदना पटेल को लगभग 5 महीने के बाद भी आज तक अपने जुड़वा नवजात बच्चों की मौत के मामले में न्याय नहीं मिल सका है। जिसको लेकर परिजनों ने जांच रिपोर्ट पर भी आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर […]

You May Like