
मुलताई। नगर के पारेगांव रोड स्थित लान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे निखलेश महेश्वरी प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती द्वारा युवाओं के प्रश्नों का समाधान किया जिनमें बहुत सारे युवाओं ने प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा सरकार के विरोध में सीजेपी द्वारा जंतर मंतर पर देश विरोधी गतिविधि यह देश के युवा के लिए बहुत घातक राष्ट्र के उन्नति में बाधक है,संस्कारहीन युवकों को देश और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए बल्कि विपक्ष और देश विरोधी पार्टी से युवा भटके हुए से दिग्भ्रमित हो रहे हैं युवक सही दिशा में मार्गदर्शन और अपने शिक्षा का सही उपयोग करें तो देश उन्नति के शिखर पर पहुंच जाएगा, जब तक राष्ट्र प्रेम और देश प्रेम की भावना नहीं जागेंगी, जब तक युवा अपने आधारभूत परंपरा संस्कृति और देश को उन्नत नहीं कर सकता।मंच पर विराजमान महाविद्यालय प्रमुख गौरव साबले एवं सौरभ उपाध्याय विभाग समन्वयक नर्मदा पुरम भी उपस्थित रहे।
इस दौरान इंजीनियर ,चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, प्रोफेसर, उद्यमी सभी ने अपने अलग अलग प्रश्न किए।लिस दौरान अभिषेक सबले ,कृष्णा साहू, भूषण चौधरी, शिवेंद्र बोरबन, शुभम खवादे,धर्मेंद्र पवार, रोहित चिकाने, अमन मालवी, सौरभ दुबे,धर्मेंद्र नरवरे,पीयूष तायखंडे,रोहित शाह, राहुल शर्मा, सिंदल राज उपराले,रवि तिवारी, प्रणव पवार,सूरज ने जिज्ञासा शांत की।
