ट्रेन से कटे युवक की मौत

जबलपुर: सिहोरा में थाना अंतर्गत मडई रेल्वे लाइन में ट्रेन से कटे युवक की मौत हो गई। म़ृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि सिहोरा रेल्वे स्टेशन से कुलदीप डुमार बरा मोहल्ला ने सूचना दी कि मडई रेल्वे लाईन पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।ं

Next Post

घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी

Mon Jan 12 , 2026
इंदौर:चंदननगर थाना क्षेत्र के नंदननगर में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने गाली गलौज करने के बाद पत्नी को थप्पड़ों से पीटा और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी.फरियादी आरती सोनवाने उम्र 25 साल […]

You May Like