नेशनल कराटे चैंपियनशीप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 29 पदक , 12 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर म प्र को दिलाया गौरव

बालाघाट:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बालाघाट जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 12 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं मध्य प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मध्य प्रदेश कराटे स्पोर्ट्स प्रशिक्षण एवं एजुकेशन एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ शुतो कान स्पोर्ट्स कराटे-डू इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित कौशल्या भवन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन रायपुर जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान ईशांत महंत के नेतृत्व में किया गया। इसमें झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बालाघाट जिले के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश कराटे स्पोर्ट्स प्रशिक्षण एवं एजुकेशन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कराटे प्रशिक्षक संतोष पारधी एवं सहायक प्रशिक्षक शुभम मानेश्वर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने कराटे की दोनों विधाओं काता एवं कुमिते में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में डाली माहुरकर ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, नेहा झाड़े ने 2 रजत, रिया राकेसिया ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, ईशा अग्रवाल ने 1 रजत और 1 कांस्य, चार्वी बोपचे ने 2 स्वर्ण, निमा बैनी बंगड़े ने 1 रजत और 1 कांस्य, तनीषा बांगड़े ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, शिवम बावनकर ने 1 रजत, मान्या कटरे ने 2 स्वर्ण, आराध्या धुवारे ने 2 रजत, प्रज्ञा यादव ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य, रिहान गंगभोज ने 2 रजत, काव्य राणा ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य, एंजेल कांवरे ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य तथा अक्षरा पाचे ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक अर्जित किया।
बालाघाट के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक अनिल धुवारे, अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, उपाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, सह सचिव चंद्रकांत पिपलेवार, कोषाध्यक्ष सरिता सोनकर, जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा एवं खेल विभाग के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

डीआरएम ऑफिस के पास सिविल इंजीनियर से लूट

Wed Nov 4 , 2026
जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत डीआरएम ऑफिस के पास सिविल इंजीनियर से सरेराह मोबाइल लूट लिया गया।पुलिस के मुताबिक मेहताब सिद्दीकी (27) निवासी रामजानकी मंदिर सरस्वतीपुरम शाहपुरा गोरखपुर उत्तरप्रदेश का सिविल इंजीनियर हैं। वह डीआरएम ऑफिस से अपना काम खत्म कर होटल की तरफ जा रहा था तभी पीछे से […]

You May Like