अधिवक्ता से अभद्रता व धक्का-मुक्की करने वाले हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग, तहसील अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सौंसर, तहसील अधिवक्ता संघ सौंसर ने थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल द्वारा एक अधिवक्ता के साथ की गई कथित अभद्रता, धक्का-मुक्की और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में पुलिस अधीक्षक के नाम सौसर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसका तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है।

​ज्ञापन के अनुसार, तहसील अधिवक्ता संघ सौंसर के सदस्य अधिवक्ता चेतन गुर्वे निवासी रामाकोना विगत 4 अक्टूबर को अपने पक्षकार आकाश गुर्वे से मिलने थाने पहुंचे थे। आरोप है कि थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल ब्रजकिशोर मालवीय ने अधिवक्ता के साथ धक्का-मुक्की की और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जबरन धक्के देकर थाने से बाहर निकाल दिया।

​ अधिवक्ताओं का कहना है कि पक्षकारों के समक्ष किए गए इस अपमानजनक कृत्य से अधिवक्ता की मान-प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है, जिससे स्थानीय वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अधिवक्ता कानून के प्रहरी होते हैं और गिरफ्तारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों के तहत वकील से संपर्क करने का अधिकार होता है। थाने में वकीलों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया पर जनता के विश्वास को प्रभावित करता है।

​तहसील अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि संबंधित हेड कांस्टेबल के विरुद्ध तत्काल न्यायोचित कार्रवाई कर उनका तबादला अन्यत्र किया जाए तथा भविष्य में थाने में अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराया जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयो को प्रेषित की गई है।

Next Post

भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर तय किया अपना विजन

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस सप्ताह की शुरुआत में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की ओर से 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में शामिल शहरों और देशों के नामों की घोषणा का स्वागत किया है। गुजरात के अहमदाबाद को केंद्र में […]

You May Like