मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की वेब सीरीज सिंगल पापा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। कुणाल खेमू ने नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सिंगल पापा के दिल छू लेने वाले टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज़ दी है। टाइटल ट्रैक, टी-सीरीज़ और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह ट्रैक कुणाल खेमू, राघव मिटल और ख़्वाब एल द्वारा गाया, लिखा और कंपोज़ किया गया है। इस सीरीज का निर्माण और सह-निर्माण इशिता मोइत्रा और नीरज उद्वाणी ने किया है, शशांक खेतान कार्यकारी निर्माता हैं, और निर्देशन हितेश केवाल्या तथा नीरज उद्वाणी द्वारा किया गया है। यह श्रृंखला जुगर्नॉट प्रोडक्शंस के बैनर तले आदित्य पिट्टी और समर खान द्वारा निर्मित की गई है।इस सीरीज में कुणाल खेमू,मनोज पाहवा, आयेशा रज़ा, प्राजक्ता कोली, नेहा धूपिया, सुहैल नैय्यर, दयानंद शेट्टी, आयशा अहमद, ध्रुव राठी और ईशा तलवार समेत कई कलाकार हैं। सिंगल पापा का टाइटल ट्रैक अब सभी म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म्स और टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग में उपलब्ध है। सिंगल पापा का प्रदर्शन 12 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर होगा।
Next Post
विशाल मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर अपने पहले एल्बम ‘पागलपन’ का फ़र्स्ट लुक जारी किया
Tue Dec 9 , 2025
मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) गायक-संगीतकार विशाल मिश्रा ने अपने जन्मदिन परअपने पहले एल्बम ‘पागलपन’ का फ़र्स्ट लुक जारी किया है। एल्बम ‘पागलपन’ को टी-सीरीज़ और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह एल्बम 29 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने वाला है, और पहला सिंगल 15 जनवरी 2026 को आएगा। […]

You May Like
-
7 months ago
अवैध गोडाउन से पटाखों का जखीरा बरामद
