ग्वालियर: भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मंगलवार सुबह भाजपा के महाराजा मानसिंह तोमर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई।तिरंगा यात्रा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारत की वीर सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना को बारम्बार सलाम।
चंदनपुर सिंधिया पार्क, वार्ड 16 से प्रारंभ इस तिरंगा यात्रा बाइक रैली का समापन पाताली हनुमान चौराहा पर हुआ। महाराजा मानसिंह तोमर मंडल में निवासरत भाजपा के वरिष्ठजन सहित समस्त पदाधिकारी समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी शक्ति केंद्र टोली पार्षद गण समस्त बूथ पदाधिकारी इस यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उदघोष के साथ भारत माता पूजन किया गया। यह कार्यक्रम योगेन्द्र सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष के संयोजन में हुआ।
