यादव ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई

भोपाल, 06 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कृपासिंधु प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी का कल्याण हो और मध्यप्रदेश और देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है।

डॉ यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि युगों-युगों से भगवान श्रीराम के जीवन की एक-एक घटना लोगों के मन मस्तिष्क में अंकित है। केवल सनातनी ही नहीं अपितु सभी देशवासी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। सरयू किनारे भगवान राम के भवन मंदिर का निर्माण हो चुका है, भगवान श्रीराम ने ग्यारह साल से अधिक की अवधि चित्रकूट में बिताई, राज्य सरकार चित्रकूट के विकास को प्राथमिकता देते हुए गतिविधियां संचालित कर रही है, शीघ्र ही चित्रकूट अलग रूप में दिखाई देगा।

Next Post

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य को पूरा करने में तेजी से काम:साय

Sun Apr 6 , 2025
रायपुर 06 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के […]

You May Like