कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, नर्मदा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

मंडला: धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंडला जिले में नर्मदा नदी के तटों पर श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक माह में जलाशयों में स्नान के विशेष महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं ने तड़के सुबह नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह धार्मिक सिलसिला पूरे कार्तिक माह तक चला, जिसकी पूर्णाहुति पूर्णिमा के दिन हुई। पूरे माह अनेक महिलाओं ने सूर्योदय से पूर्व नर्मदा में स्नान कर नियमित रूप से पूजन किया। कार्तिक पूर्णिमा के विशेष पर्व पर इन सभी व्रती महिलाओं ने शहर के विभिन्न घाटों पर सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाया।

शहर के प्रमुख नर्मदा तटों, जिनमें महिष्मती घाट, नाव घाट, गऊ घाट और पीपल घाट समेत अन्य नर्मदा घाटों में श्रृद्धालुओं का तांता अल सुबह से लगा रहा। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। स्नान के बाद महिलाओं ने तट पर एकत्रित होकर कार्तिक पूर्णिमा की कथा का श्रवण किया और विधि-विधान से पूजन संपन्न किया। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Next Post

भिंड में 10 हजार बोरी खाद ब्लैक में बिक गई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का आरोप

Wed Nov 5 , 2025
भिंड: भिंड में 10 हजार बोरी खाद ब्लैक में बिक गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि किसानों के साथ छल हुआ है। प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लहार के पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड जिले समेत पूरे […]

You May Like