13 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म

सिंगरौली:मोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना एवं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक 13 साल की किशोरी को आज प्रसव की पीड़ा हुई। जहां कुछ देर बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद किशोरी के परिजन थाना पहुंच आरोपी राकेश साकेत निवासी मुहेर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना की पुष्टि मोरवा पुलिस ने की है।

Next Post

आज दिखेगा वर्ष 2025 का अंतिम 'कोल्ड सुपरमून', 22 मिनट तक चांद 30% अधिक चमकदार होगा

Thu Dec 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 दिसंबर, 2025: गुरुवार, 4 दिसंबर को वर्ष 2025 का अंतिम “सुपरमून” दिखाई देने वाला है। इस दौरान चाँद का प्रकाश सामान्य की तुलना में लगभग 30% अधिक चमकदार होगा। सुपरमून तब बनता है जब चाँद पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान सामान्य से कम दूरी पर पहुँचता है, […]

You May Like