नई दिल्ली, 04 दिसंबर, 2025: गुरुवार, 4 दिसंबर को वर्ष 2025 का अंतिम “सुपरमून” दिखाई देने वाला है। इस दौरान चाँद का प्रकाश सामान्य की तुलना में लगभग 30% अधिक चमकदार होगा। सुपरमून तब बनता है जब चाँद पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान सामान्य से कम दूरी पर पहुँचता है, जिससे उसका आकार और चमक बढ़ी हुई प्रतीत होती है।
अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट पर चाँद पृथ्वी के न्यूनतम दूरी (3,57,218 किलोमीटर) पर होगा। यह स्थिति लगभग 22 मिनट तक बनी रहेगी। इस दौरान चाँद 30 फीसदी अधिक तेजस्वी और आकार में लगभग 14 फीसदी बड़ा दिखाई देगा। दिसंबर की पूर्णिमा को “कोल्ड मून” भी कहा जाता है।
चाँद के गुरुत्वाकर्षण के कारण महासागरों में भरती आती है। 4 दिसंबर को चाँद पृथ्वी के अत्यधिक निकट होगा, जिसके कारण समुद्र में सामान्य से ऊंची तरंगें उठने की संभावना जताई जा रही है। स्काय वॉच ग्रुप यवतमाल के सदस्यों ने आकाश प्रेमियों से साफ आसमान में इस अद्भुत खगोलीय घटना का अवलोकन करने की अपील की है।

