मुख्य सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान

सारनी: वार्ड नंबर 34 से शोभापुर स्टॉप तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद जगदीश पवार ने बताया कि हाल ही में सड़क पर गड्ढे भरवाए गए थे, लेकिन अचानक हुई बारिश से कीचड़ भर गया और गड्ढे और गहरे हो गए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरसात थमते ही सड़क की मरम्मत कराकर सभी गड्ढों को भरा जाएगा, जिससे राहगीरों को सुविधा मिल सके।
क्षेत्र की अन्य कई सड़कों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। घटिया रिनिवल कोटिंग के चलते आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मिलीभगत से क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं कि उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Next Post

सांप से बचाने वाले सर्प मित्र की सांप के डसने से दर्दनाक मौत

Thu Sep 11 , 2025
पठारी: नगर के प्रसिद्ध सर्प मित्र इरशाद शाह (36 वर्ष, पिता इसाक शाह) की सांप के डसने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इरशाद शाह अपने ही घर में सांप को पकड़ते समय उसकी चपेट में आ गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इरशाद शाह अक्सर आत्मविश्वास के चलते सावधानी नहीं बरतते […]

You May Like