ए.एम.आई. शिशु मन्दिर के 80वें स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग आयोजन

ग्वालियर। ए.एम.आई. शिशु मन्दिर की स्थापना को 80 वर्ष पूर्ण हो रहे है जिसे आज रंगारंग कार्यकम के रूप में मनाया गया। कार्यकम की मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु सप्रा प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं ए.एम.आई. बोर्ड ऑफ गवर्नर की अध्यक्षा महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर महान आर्यमन सिंधिया भी उपस्थित थे। 1945 में स्थापित हुआ यह विद्यालय 2025 में अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक समारोह की थीम है ‘चलचित्र ए जर्नी ऑफ 80 इयर्स।’

कार्यकम का आगाज करते हुए सबसे पहले हेड गर्ल मैत्री वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने स्कूल में बिताए गए समय की कुछ यादें सबके साथ साझा को एवं शिक्षकों के योगदान को याद किया। तत्पश्चात् ए.एम.आई. की डायरेक्ट्रैस श्रीमती वीणा सिंह ने स्कूल रिपोर्ट पेश को।बोर्ड ऑफ गवर्नर की प्रैसीडेन्ट प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया एवं महानआर्यमन सिंधिया ने भी मंच से सभी अभिभावकों अतिथियों एवं एल्यूमिनाई को सम्बोधित किया। ‘विजयाराजे एक्सीलेंस अवार्ड डॉ. श्रीमती ऋतु सप्रा को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें बारहवीं कक्षा एवं दसवी बोर्ड कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय आने वाले एवं विभिन्न विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल्स प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु सप्रा को विजयाराजे एक्सीलन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। ए.एम.आई. शिशुमन्दिर के 2025 में 80 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटक (डांस-ड्रामा) प्रस्तुत किया गया जिसमें स्कूल की 1945 में स्थापना से लेकर आज 2025 तक की कहानी व यात्रा को बड़े ही मनमोहक एवं नाट्य रूपांतरण के द्वारा प्रस्तुत किया ए.एम.आई. के छात्रों ने। इसमें कोशिश की गई विद्यालय के हर एक पहलू को गहराई से समझाने की। प्रत्येक दृश्य में विद्यालय के इतिहास से जुड़ी घटनाएँ बहुत ही जीवंत रूप में प्रस्तुत की गई। रंगारंग प्रस्तुति के पश्चात् विद्यालय की प्राचार्या ने सभी का आभार माना। विद्यालय के चारो हाउस के द्वारा बुलेटिन बोर्ड को अलग-अलग विषयो से सजाया गया।

इस डिस्प्ले बोर्ड का आंकलन भी किया गया एवं सर्वश्रेष्ठ बोर्ड व छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगाली के आधार पर चित्रांगदा राजे स्पार्क अवाड दिया गया इसके साथ ही मॉन्टेसरी हॉल मे एक आर्ट एण्ड काफ्ट की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इसमे मुख्य रूप से टेक्सचर आर्ट को फोकस किया गया इसके अतिरिक्त लिप्पन आर्ट, वर्ली आर्ट, ग्लास पेन्टिग, पेपर काफ्ट, ऑरीगैमी, टाइल्स पेंटिंग, बच्चो की अलग-अलग प्रकार की कैप्स आदि सामान को दिखाया गया।

इस अवसर पर हुए पुरस्कार वितरण समारोह में-12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर – अंश त्रिपाठी को प्रेसीडेन्ट्स अवार्ड से नवाजा गया वहीं 10वीं बोर्ड कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रूबल गोयल को वाइस प्रेसीडेन्ट्स अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

बेस्ट अचीवर का पुरस्कार मेत्री वर्मा को एवं बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन वॉयस कैटेगरी में काव्य दिक्षित व गर्ल कैटेगरी मे धरा कुशवाह (सीनियर) व जूनियर में अनीशा मंगल को दिया गया।बेस्ट हाउस की शील्ड ज्योतिरादित्य हाउस एवं बेस्ट बोर्ड / प्रदर्शनी (एक्सीबिट) की ट्रॉफी ज्योतिरादित्य हाउस को दी गई।

Next Post

रूपावास-झाड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल 

Sat Oct 11 , 2025
मनासा। तहसील क्षेत्र के रूपावास-झाड़ा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक मौके से लापता बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब […]

You May Like