‘राज्य गौरव सम्मान’ से नवाजे गए गजेन्द्र सिंह पटेल

बनखेड़ी। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम पंचायत पथरकुही के सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी बनखेड़ी के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल को मंगलवार को भोपाल में प्रतिष्ठित ‘राज्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

भोपाल के रेडिशन होटल में सिविल पब्लिक वेलफेयर सर्विस द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें श्री पटेल को यह सम्मान प्रदान किया गया। गजेन्द्र सिंह पटेल को मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, और डॉ. विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने बताया कि श्री पटेल को यह सम्मान उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण और समाज सेवा के लिए किए गए निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए दिया गया है। सरपंच और मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, उन्होंने सदैव समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी है।

 

 

Next Post

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Wed Nov 12 , 2025
ब्यावरा। स्थानीय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपना 107 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्ण वातावरण में समारोह पूर्वक मनाया गया. बैंक परिसर में आकर्षक साज-सज्जा की गई. शाखा प्रबंधक नरेन्द्र कुमार डोयरे के द्वारा आमंत्रित ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक संबंधित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इस […]

You May Like