रैग्जीन-कपड़ा दुकान में भीषण आग, 70 लाख का सामान जलकर खाक

सतना: शहर के खेरमाई रोड स्थित जया रैग्जीन ट्रेडर्स में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई. दुकान में लेदर और कपड़े का भारी स्टॉक होने की वजह से आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया और लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं. खेरमाई रोड पर बिजली के तारों का घना जाल फैला होने के कारण राहत कार्य में हाइड्रोलिक मशीन का उपयोग नहीं किया जा सका. जिससे तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ.

दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पड़ोस की इमारत की छत से दुकान की दीवार में छेद किया और पाइप के जरिए पानी अंदर पहुंचाया. लेदर और फैब्रिक मटेरियल की आग बुझाने के लिए बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री से विशेष फोम टेंडर भी मंगाया गया. पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय नागरिकों के चार घंटे तक चले संयुक्त बचाव अभियान तथा 11 से अधिक दमकल वाहनों की मदद से शनिवार सुबह करीब 5 बजे लपटों पर नियंत्रण पाया जा सका. हालांकि दुकान के अंदर का माल सुबह तक सुलगता रहा.

दुकान संचालक मुकेश खेलवानी के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 70 लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है. वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Sun Nov 8 , 2026
सतना : शहर में आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के दल ने दुकानों में विक्रय हेतु रखी गई […]

You May Like