खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त

रीवा: गिट्टी और पत्थर का अवैध परिवहन करने वाले वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गई. खनिज विभाग ने 4 वाहनो को पकड़ कर जप्त किया.खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर विभिन्न स्थानों में वाहनों की जांच की गई. जांच में खनिज , बोल्डर, पत्थर का अवैध परिवहन करते दो वाहनों को बेला बैजनाथ ग्राम में जप्त किया गया.

इसी प्रकार गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनो को जप्त किया जाकर थाना सिविल लाइन की सुपुर्दगी में दिया गया. जप्त किए गए सभी वाहनों पर खनिज नियमों के तहत अर्थदंड प्रस्तावित कर प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे.

Next Post

परिवहन विभाग की जांच में 69 अवैध वाहनों पर हुई कार्यवाही

Fri Feb 14 , 2025
रीवा:परिवहन विभाग ने फरवरी माह में बिना पंजीयन और बिना बीमा के साथ ऐसे वाहनों पर कार्रवाही की जिनका पंजीयन 15 वर्ष के पूरे हो चुके है और अब भी वह वाहन मार्ग पर आवागमन करते है.इन वाहनों पर आरटीओ रीवा ने परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के साथ मिलकर कार्यवाही की. […]

You May Like