स्कूली वाहनों की सघन जांच, दस्तावेज व सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल

सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी (यातायात) के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के वैध दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी गेट, वाहन की तकनीकी स्थिति, चालक की वर्दी सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है।

यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा निर्धारित नियमों का पालन कराना है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों की सघन जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उपरोक्त कार्रवाई में दर्जनों वाहनो का चालान किया गया.

Next Post

केंद्रीय जेल रीवा का बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया औचक निरीक्षण

Wed Jul 1 , 2026
रीवा:केंद्रीय जेल रीवा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने गत दिवस जेल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य जेल मैनुअल-2016 के तहत बंदियों के साथ किसी भी प्रकार के जातिगत अथवा अन्य प्रकार के भेदभाव तथा जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेना […]

You May Like