
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत
बिलखरवा निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका हैं पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि शिवदास यादव 36 वर्ष निवासी बिलखरवा ने सूचना दी कि उसके रिश्ते की भाभी श्रीमती रंजना यादव 40 वर्ष निवासी बिलखरवा ने रात लगभग 12 बजे से बुधवार सुबह लगभग 9 बजे के बीच अपने स्वयं के मकान की दहलान में लोहे के पाईप में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
