जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं. एक के पास एक युवक की लाश मिली। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सुबह नौ बजे रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं. एक के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी।
मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के आसपास होगी। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई है।
