विदिशा, 10 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में खनिज विभाग ने खनिज के अवैध परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर-ट्राली और एक डंपर जब्त किए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने कल जिले के सिरोंज-लटेरी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्राली और एक डंपर को अवैध रूप से खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर जप्त करने की कार्यवाही की है। जब्त वाहनों को सिरोंज के एसडीएम कार्यालय के परिसर तथा लटेरी थाना के परिसर में रखा गया है। इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज के नियम के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रकरण जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
Next Post
विजय पुलिस ने तीन चाकूबाजों को किया गिरफ्तार
Fri Jan 10 , 2025
आरोपियों पर पहले से हैं कई अपराध दर्ज पुलिस आरोपियों कर कर रही पूछताछ इंदौर. विजय थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो लोगों पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने ढ़ाबा संचालक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग […]

