सीहोर. सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को मनाए जाने के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा घर-घर जाकर समस्त ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है. ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में शहर के अनेक स्थानों पर घर-घर पहुंचकर ब्राह्मणजनों को आगामी दिनों में होने वाले पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर निमंत्रण दिया. इस मौके पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम के नारे भी लगाए. इस वर्ष चल समारोह का अध्यक्ष मनीष शर्मा को अध्यक्ष मनोनित किया गया है. भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर 30 अपै्रल को सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की जाएगी.
घर-घर जाकर दे रहे जन्मोत्सव का आमंत्रण
