
बालाघाट। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली नक्सली सुनीता ने शनिवार को बालाघाट जिले के चोरिया पुलिस पोस्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार सुनीता वर्ष 2022 में नक्सली संगठन से जुड़ी थी और सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में भाग ले रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति और पुलिस की समझाइश के बाद सुनीता ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद सुनीता को शासन की निर्धारित पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस कदम से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
