नियम विरुद्ध संचालन पर अथर्वन ब्लड सेंटर सील

रीवा, नियम विरुद्ध संचालन के मामले में औषधि निरीक्षकों की टीम ने रीवा स्थित मेसर्स अथर्वन ब्लड सेंटर पर जांच कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. यह ब्लड सेंटर सतनाम पेट्रोल पंप के सामने पीटीएस रोड रीवा में संचालित है. कार्रवाई औषधि निरीक्षक रीवा राधेश्याम वट्टी एवं रेशु ठाकुर द्वारा की गई.

बताया गया कि उक्त ब्लड सेंटर द्वारा गांधी मेमोरियल में इलाजरत स्व. श्रीमती कल्पना मिश्रा को एक यूनिट ब्लड प्लेटलेट्स प्रदाय की गई थी. जबकि ब्लड सेंटर का पूर्व में भी औषधि निरीक्षकों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भोपाल भेजी गई थी. रिपोर्ट के आधार पर राज्य औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा 3 जुलाई 2026 को कमी पूर्ति होने तक ब्लड सेंटर की गतिविधियां तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे. इसके बावजूद ब्लड सेंटर द्वारा कुछ दिनों पहले से कथित तौर पर चोरी-छिपे संचालन शुरू कर ब्लड वितरण का कार्य किया जा रहा था. आदेश की अवहेलना और नियम विरुद्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने रविवार को ब्लड सेंटर पर जांच कार्रवाई की. जांच के दौरान पाए गए समस्त रिकॉर्ड को सीज कर ब्लड सेंटर को सील कर दिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट भोपाल स्थित मुख्यालय को प्रेषित की गई है.

Next Post

प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विवाद, युवक ने निगला जहर

Mon Aug 31 , 2026
रीवा, रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीडि़त युवक की पहचान बिछिया निवासी मोनिस खान के रूप में हुई है, जिसने रविवार रात करीब 11 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया.घटना से ठीक पहले […]

You May Like